‘पदबंध’ पर आधारित निम्नलिखित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(1) छींट की कलफ़ लगी कमीज़ पहने हुए एक व्यक्ति दौड़ रहा था। (रेखांकित पदबंध का भेद लिखिए)
सही उत्तर : विशेषण पदबंध
(ii) बालक भी इतनी सी बात समझ सकता है। (क्रिया पदबंध छाँटकर लिखिए)
सही उत्तर : क्रिया पदबंध – समझ सकता है।
(iii) यह काफ़ी महँगा वस्त्र है। (विशेषण पदबंध छाँटकर लिखिए)
सही उत्तर : काफी महंगा
(iv) गिरते-पड़ते उसने पेड़ की शाखा को पकड़ लिया। (रेखांकित का पदबंध-भेद लिखिए)
सही उत्तर : क्रिया विशेषण पदबंध
(v) लड़कों का एक गोल पीछे-पीछे दौड़ा आ रहा था। (संज्ञा पदबंध छाँटकर लिखिए)
सही उत्तर : लड़कों का एक गोल
Watch Class 10 Hindi Answer Key 2025 Full Solution : Click Here