निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं
चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) बिस्मिल्ला खाँ की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उन्होंने 80 वर्ष की अवस्था तक संगीत सीखने की जिजीविषा को बनाए रखा। (संयुक्त वाक्य में रूपांतरित कीजिए)
सही उत्तर : बिस्मिल्ला खाँ 80 वर्ष की अवस्था तक जीवित रहे और उन्होंने संगीत सीखने की जिजीविषा को बनाए रखा
(ii) यही वह विवेकपूर्ण दृष्टि है जो संपूर्ण नवजागरण काल की विशेषता है। (सरल वाक्य में बदलिए)
सही उत्तर : यही विवेकपूर्ण दृष्टि संपूर्ण नवजागरणकाल की विशेषता है।
(iii) कार्ल मार्क्स ने अपना सारा जीवन दुःख में बिता दिया। (रचना की दृष्टि से वाक्य-भेद का नाम लिखिए)
सही उत्तर : सरल वाक्य
(iv) जब मैं विद्यालय पहुँची, छुट्टी हो चुकी थी। (आश्रित उपवाक्य छाँटकर उसका भेद भी लिखिए)
सही उत्तर : आश्रित उपवाक्य – जब मैं विद्यालय पहुंची।
वाक्य भेद -कालवाचक विशेषण
(v) काशी में संगीत आयोजन की एक परंपरा है जो प्राचीन और अद्भुत है। (सरल वाक्य में बदलिए)
सही उत्तर : काशी में एक प्राचीन और अद्भुत संगीत आयोजन की परंपरा है
Watch Class 10 Hindi Answer Key 2025 Full Solution : Click Here