Here you see download BECC 105 Question Paper June 2025 Exam in Hindi BECC 105 Question Paper june 2025 Pdf BECC 105 Question Paper with Answers BECC 105 Question paper in Hindi BECC 105 Important Questions in hindi pdf download IGNOU BECC 105 Important Questions with Answers
कला स्नातक (ऑनर्स) अर्थशास्त्र (बी.ए.ई.सी.एच.)
सत्रांत परीक्षा जून, 2025
बी. ई. सी. सी.-105 मध्यवर्ती व्यष्टि अर्थशास्त्र-I
समय :3 घण्टे अधिकतम अंक : 100
नोट : सभी भागों से निर्देशानुसार प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
भाग-क
1. तीन उपभोक्ताओं के उपयोगिता फलनों के आकारों का विश्लेषण कीजिए-एक जोखिम निरपेक्ष है, दूसरा जोखिम विरत है और तीसरा जोखिम प्रिय है। इनमें से कौन-सा बीमा छत्र खरीदेगा और क्यों
2. सारा दो वस्तुओं X और Y का उपभोग करती है और उसका उपयोगिता फलन इस प्रकार है : U(X, Y) = X0.25 ¥0.75
(क) इस उपयोगिता फलन के लिए सीमांत प्रतिस्थापन दर आकलित कीजिए।
(ख) मान लीजिए कि X और Y की कीमतें क्रमशः ₹5 और ₹3 प्रति इकाई है। सारा की आय ₹ 400 है। उसका संतुलन उपभोग स्तर ज्ञात कीजिए। इस आकलन के लिए लैग्रांजियन विधि का उपयोग कीजिए।
(ग) स्लट्स्की का प्रतिस्थापन प्रभाव भी ज्ञात कीजिए।
BECC 105 Question Paper June 2025 Exam
भाग-ख
3. वॉन-न्यूमैन-मॉर्गेन्स्टर्न उपयोगिता फलन की व्याख्या कीजिए। इसके मुख्य लक्षण और मान्यताएँ बताइए। एक ऐसे उपभोक्ता पर विचार कीजिए, जो विभिन्न योजनाओं में निवेश कर रहा है और उसे उनसे ₹ 6,000 या ₹ 9,500 या ₹ 15,000 मिलने की प्रायिकताएँ क्रमशः 25%, 35% और 40% हैं। उन निवेश योजनाओं का प्रत्याशित मौद्रिक मान आकलित कीजिए।
4. इस उत्पादन फलन पर विचार कीजिए : Q40L+150L2-2L3 जहाँ L श्रम और Q उत्पाद स्तर है।
5. (क) श्रम के औसत एवं सीमांत उत्पादन ज्ञात कीजिए।
(ख) औसत उत्पादन अधिकतम होने पर श्रम कितना होगा ?
(ग) दर्शाइए कि जहाँ औसत उत्पादन अधिकतम है वहाँ सीमांत उत्पादन का मान औसत उत्पादन के समान होगा।
(घ) श्रम का वह मान ज्ञात कीजिए जहाँ उसका सीमांत उत्पादन शून्य होता है
BECC 105 Question Paper June 2025 Exam in Hindi
6. एक समोत्पाद वक्र की परिभाषा दोजिए। अर्थ-क्षम उत्पादन क्षेत्र दो कटक रेखाओं के बीच में क्यों होता है ? एक रेखा चित्र की सहायता से व्याख्या कीजिए
7. एक प्रतिस्पर्धी फर्म के आर्थिक लाभ की व्याख्या कीजिए। एक पूर्ण प्रतिस्पर्धी फर्म के दीर्घकालिक संतुलन की संकल्पना को एक रेखाचित्र द्वारा समझाइए।
भाग-ग
8. निम्नलिखित में से किन्हीं दो की व्याख्या कीजिए :
(i) अर्द्ध-रैखिक वरीयताएँ
(ii) समलाभ रेखाएँ
(iii) सशर्त आदान माँग फलन
(iv) क्षेम विश्लेषण का प्रथम आधारभूत सिद्धान्त
9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो युग्मों में भेद स्पष्ट कीजिए :
(i) पैमाने के प्रतिफल तथा परिवर्ती अनुपातों का नियम
(ii) दक्ष एवं समताशील आबंटन
More Important Links
BECC 105 Solved Assignment | Message Here |
BECC 105 Guess Papers | Message Here |
BECC 105 Previous Year Question Papers | Download Now |
BECC 105 PYQ Solution | Message Here |
Whatsapp Channel | Join Now |
Telegram Channel | Join Now |
IGNOU Official Website : Click Here