अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2025स्कॉलरशिपकक्षा-12 मॉडल पेपरकक्षा-11 मॉडल पेपरकक्षा-10 मॉडल पेपरकक्षा-9 मॉडल पेपरबीए बीएससी मॉडल पेपरIGNOU Solved Guess Papersइग्नू पाठ्यक्रमइग्नू के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रइग्नू अध्ययन सामग्रीरिजल्टअन्य

Hindi Class 11 Yearly Model Paper 2024-25, हिन्दी कक्षा 11 वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर, Class 11 Hindi Annual Question Paper

On: February 1, 2025 6:02 PM
Follow Us:
class 11 hindi model paper

Class 11 Hindi Annual Exam Question Paper | Class 11 Hindi Model Paper PDF Download : यदि आप कक्षा 11 में पढ़ रहे है तो आप निश्चित ही कक्षा 11 वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर गूगल पर सर्च कर रहे होंगे। आपकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए कक्षा 11 के वार्षिक परीक्षा के सभी मॉडल पेपर तैयार किए हैं जो आपकी वार्षिक परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है। Class 11 Hindi Annual Question Paper | Class 11 Hindi Question Paper | Class 11 Model Paper | Class 11 Previous Year Question Papers Class 11 Annual Exam Model Paper Class 11 Hindi Annual Exam Question Paper

Read More : Class 11 English Annual Exam Question Paper 2025 Pdf

कक्षा – 11 वार्षिक परीक्षा हिन्दी मॉडल पेपर 2024-25
विषय – सामान्य हिंदी
कक्षा – 11

खण्ड – क ( बहुविकल्पीय प्रश्न )

1. विनय पत्रिका किस भाषा की कृति है ?

  • ब्रज
  • अवधि
  • मैथिली
  • खड़ी बोली

2. शिवा बावनी के रचयिता है ?

  • भूषण
  • रत्नाकर
  • तुलसीदास
  • मैथिली शरण गुप्त

3. कवि पंत को ज्ञानपीठ पुरस्कार की रचना पर मिला ?

  • लोकायतन पर
  • चिदंबरा पर
  • वीणा पर
  • इनमें से कोई नहीं

4. रीतिकालीन कवि हैं।

  • मीराबाई
  • देव
  • रसखान
  • विद्यापति

5. भारतेंदु युग की रचना है।

  • कामायनी
  • प्रेम माधुरी
  • निरुपमा
  • गुण वाणी

6. आधुनिक युग की मीरा है ?

  • सुमित्रा कुमारी चौहान
  • महादेवी वर्मा
  • सुभद्रा कुमारी चौहान
  • इनमें से कोई नहीं

7. आनंद कदंबिनी के संपादक थे ?

  • बद्री नारायण चौधरी प्रेमघन
  • बालकृष्ण भट्ट
  • प्रताप नारायण मिश्र
  • राधाचरण गोस्वामी

8. दीपदान नामक रचना है।

  • एकांकी
  • नाटक
  • भेंट वार्ता
  • लघु कथा

Read More : Class 11 Physics Yearly Model Paper 2024-25 Pdf Download

9. निम्नलिखित में से कौन रामानंद का शिष्य था?

  • कबीर दास
  • नानक
  • मलूक दास
  • रविदास

10. रामचरितमानस के रचयिता हैं

  • तुलसीदास
  • सूरदास
  • रविदास
  • कबीर

11. नायक: का संधि विच्छेद है :

  • नाय + क :
  • न + अयक :
  • नै + अक :
  • ने + अक :

12. महर्षि का संधि विच्छेद है :

  • महान + ऋषि:
  • म + ऋषि:
  • महा + ऋषि:
  • मह + ऋषि:

13. आत्मन् ( आत्मा ) शब्द रूप पंचमी विभक्ति एकवचन होगा ?

  • आत्मा
  • आत्मने
  • आत्मनः
  • आत्मना

14. तिष्ठामि धातु रूप है :-

  • लट लकार प्रथम पुरुष एकवचन
  • लट लकार उत्तम पुरुष एक वचन
  • लट लकार मध्यम पुरुष एक वचन
  • इनमें से कोई नहीं

15. अनल और अनिल शब्द युग्म का सही अर्थ है ?

  • वायु और अग्नि
  • पानी और आग
  • जल और हवा
  • अग्नि और वायु

16. द्विज का अर्थ है –

  • पशु
  • सिंह
  • क्षत्रिय
  • ब्राह्मण

17. सत्य आश्रम करने वाला वाक्य के लिए शब्द है ?

  • आचार्य
  • साक्षर
  • सर्वज्ञ
  • सदाचारी

18. प्रतिदिन में समास है ?

  • तत्पुरुष समास
  • कर्मधारय समास
  • द्विगु समास
  • अवयभीभाव समास

19. जल की आग :-

  • जठराग्नि
  • बढवाग्नि
  • वनाली
  • दवाग्नि

20. रति स्थाई भाव है

  • हास्य रस
  • भक्ति रस
  • वात्सल्य रस
  • श्रृंगार रस

Class 11 Model Paper Paper Pdf Download 

 

21. अंधकार के विकट बैरी महाराज अंशुमाली अभी तक दिखाई भी नहीं दिए तथापि उसकी सारथी अरुण ही ने, उनके अवतीर्ण होने के पहले ही, थोड़े ही नहीं समस्त तिमिर का समूल नाश कर दिया बात यह है कि जो प्रतापी पुरुष अपने तेज से अपने शत्रुओं का पपराभव करने की शक्ति रखते हैं उनके अग्रगामी सेवक भी कम पराक्रमी है नहीं होते। स्वामी को श्रम न देकर वे खुद ही उनके विपक्षियों को उच्छेद कर डालते है।

  1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।
  2. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
  3. अंधकार का समूल नाश किसने किया ?

22.: निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों का उत्तर दीजिए।

कबीर यहु घर प्रेम का, खाला का घर नाही।
सीस उतारै हाथि करै, सौ पैठे घर माहीं।।
जब मै था तब हरि नहीं, अब हरि है मैं नहिं।।
सब अंधियारा मिट गया, जब दीपक देख्या माहीं।।

  1. उपर्युक्त पद्यांश की पाठ का नाम एवं लेखक का नाम लिखिए।
  2. रेखांकित तंत्र की व्याख्या कीजिए।
  3. ‘ सीस उतारै हाथि करै, सौ पैठे घर माहीं’ पंक्ति का क्या आशय है ?

23. निम्नलिखित लेखकों में से किसी एक लेखक का साहित्यिक परिचय देते हुए कृतियों पर प्रकाश डालिए

  1. भारतेंदु हरिश्चंद्र
  2. सरदार पूर्ण सिंह
  3. राहुल सांकृत्यायन

24. निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय देती हुई उनकी कृतियों पर प्रकाश डालिए।

  1. कबीर दास
  2. तुलसीदास
  3. महाकवि भूषण

Class 11 Hindi Model Paper Download PDF 

 

25. सूत पुत्र नाटक के आधार पर कर्ण का चरित्र चित्रण कीजिए।

26. निम्नलिखित गद्यांश का संदर्भ सहित हिंदी में अनुवाद कीजिए।

27. निम्नलिखित पद्यांश का ससंदर्भ हिंदी में अनुवाद कीजिए।

28. वीर अथवा श्रृंगार रस की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
29. श्लेष अथवा उपमा अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए
30. चौपाई अथवा सोरठा छंद का लक्षण उदाहरण सहित लिखिए

31. कुटीर उद्योग प्रारंभ करने हेतु बैंक के प्रबंधक को रेड हेतु आवेदन पत्र लिखिए

32. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर अपनी भाषा शैली में निबंध लिखिए

  1. बेरोजगारी की समस्या एवं समाधान
  2. मेरा प्रिय कवि
  3. मेरे सपनों का भारत
  4. अनुशासन का महत्व
  5. स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत

Click Here : Class 11 Hindi Annual Exam Question Paper 2025

Watch Video Solution : Click Here

Arnav Kumar

Welcome To Hindustan Knowledge. I am a Teacher on online platform Youtube. My youtube Channel Name is Hindustan Knowledge and also run Scholarly Minds Youtube Channnel.Any Queries Contact Us : admin@hindustanknowledge.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Hindi Class 11 Yearly Model Paper 2024-25, हिन्दी कक्षा 11 वार्षिक परीक्षा मॉडल पेपर, Class 11 Hindi Annual Question Paper”

Leave a comment

error: Content is protected !!