Class 11 Chemistry Chapter 1 Download PDF NCERT Based

Class 11 Chemistry Chapter 1 Notes in Hindi Download PDF : नमस्कार प्रिय विद्यार्थियों, आज हम कक्षा 11 के विषय रसायन विज्ञान के सभी पाठ के हिंदी माध्यम के नोट्स देखने वाले है। जो आपकी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे।

👉 Physics Class 11 Chapter 1 Notes Download in Hindi

Class 11 Chemistry Chapter 1 Notes in Hindi NCERT Based 

रसायन विज्ञान की कुछ मूलभूत अवधारणाएं

 

द्रव्यमान संरक्षण का नियम क्या है ?

जब द्रव्य में भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन होता है तो निकाय की कुल मात्रा में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्य ना तो उत्पन्न होता है और ना ही नष्ट होता है यद्यपि इस प्रक्रम में इसकी भौतिक अथवा रासायनिक अवस्था परिवर्तित हो जाती है।

  • इसको लैंडोंट के प्रयोग के आधार पर सिद्ध किया जाता है।

स्थिर अनुपात का नियम किसे कहते हैं ?

एक रासायनिक यौगिक के प्रत्येक अनु में समान तत्व उपस्थित होते हैं तथा उनका द्रव्यमान अनुपात भी निश्चित होता है अथवा किसी यौगिक का द्रव्य अनुसार तात्विक संगठन सदैव निश्चित होता है।

गुणित अनुपात का नियम क्या है ?

जब दो तत्व आपस में मिलकर दो अथवा अधिक रासायनिक यौगिक बनाते हैं तब एक तत्व की निश्चित मात्रा जो दूसरे तत्व की भिन्न-भिन्न मात्राओं की साथ सहयोग करती है उनमें एक सरल गुनित अनुपात होता है।

व्युत्क्रम या तुल्य अनुपात नियम क्या है ?

जब किसी एक तत्व का निश्चित द्रव्यमान दो या अधिक तत्वों के अलग-अलग द्रव्यमनों से क्रिया करता है और अलग-अलग यौगिक बनता है उन्हें यौगिक में दूसरे तत्व के द्रव्यमनों में जो अनुपात पाया जाता है वही अनुपात या एक सरल गणित अनुपात ,उस यौगिक में भी उपस्थित होता है जो उन दो तत्वों द्वारा बनाए जाते हैं।

गैलुसाक गैसीय आयतन संबंधी नियम क्या है ?

समान ताप व सामान दाब की परिस्थितियों में गैसीय अभिकारकों तथा गैसीय उत्पादों के आयतन में एक सरल अनुपात होता है।

अवोगाद्रो संकल्पना क्या है ?

समान ताप व दाब पर गैसों के समान आयतनों में अणुओं की संख्या समान होती है।

Class 11 Chemistry Chapter 1 Notes 

डाल्टन का परमाणु वाद सिद्धांत क्या है ?

डाल्टन का परमाणु वाद रासायनिक संयोग के नियम के अनुसार पर ग्रीक दार्शनिक जॉन डाल्टन ने परमाणु सिद्धांत प्रतिपादित किया, निम्नलिखित महत्वपूर्ण कथन है।

  1. प्रत्येक तत्व अतिशूक्ष्म अभिभाज्य कणों से मिलकर बना है, जिन्हें परमाणु कहते हैं।
  2. एक तत्व के सभी परमाणु आकार तथा गुणों में समान होते हैं किंतु भिन्न-भिन्न तत्वों के परमाणु भिन्न-भिन्न होते हैं।
  3. परमाणु अविनाशी होते हैं अर्थात रासायनिक अभिक्रिया में परमाणु ना तो उत्पन्न होते हैं ना ही नष्ट होते हैं।

आधुनिक परमाणु वाद क्या है ? अथवा डाल्टन का संशोधित परमाणु वाद क्या है ?

आधुनिक परमाणु वाद के निम्नलिखित कथन है –

  1. प्रत्येक तत्व अति सूक्ष्म कणों से मिलकर बना होता है, जिन्हें परमाणु कहते हैं।
  2. परमाणु अविनाशी नहीं है।
  3. समान पदार्थ के सभी परमाणु के गुण अलग-अलग हो सकते हैं।
  4. अलग-अलग पदार्थ की परमाणु के गुण व द्रव्यमान अलग-अलग अथवा एक से हो सकते हैं।
  5. परमाणु किसी भी अनुपात में स्थाई यौगिक बना सकते हैं।

परमाणु किसे कहते हैं ?

परमाणु व सूक्ष्मतम है , जो स्वतंत्र अवस्था में रह भी सकता है और नहीं, यह रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेता है।

परमाणु भार किसे कहते हैं ?

किसी भी तत्व का परमाणु भार वह संख्या है,जो हमें यह बताता है कि उस तत्व का एक परमाणु कार्बन -12 के एक परमाणु के भार के 1/12 वें भाग से कितना गुना भारी होता है।

परमाणु द्रव्यमान इकाई ( amu ) क्या है ?

कार्बन-12 के एक परमाणु के भार 1/12वें भाग को amu कहते है।

ग्राम परमाणु भार क्या है ?

किसी पदार्थ के एक मोल परमाणु का द्रव्यमान ग्राम परमाणु भार कहलाता है।

1 ग्राम परमाणु भार ( मोलर द्रव्यमान ) = 1 मोल × एक परमाणु का भार

Class 11th Chemistry Notes Chapter 1

अणु भार क्या है ?

किसी अणु में उपस्थित सभी परमाणुओं के परमाणु भारों का योग अणुभार कहलाता है।

मोलर द्रव्यमान ग्राम या अणु भार क्या है ?

एक मोल अणु का भार ग्राम अणु भार कहलाता है।

1 मोल में कितने कण होते है?

एक मोल में उतने ही कण होते हैं, जितने की कार्बन – 12 के 12 ग्राम में होते हैं।

अणु सूत्र किसे कहते हैं ?

अणु सूत्र – किसी यौगिक के अणु में उपस्थित विभिन्न तत्वों की परमाणु की वास्तविक संख्या को अणु सूत्र के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

मूलानुपाती सूत्र किसे कहते हैं ?

वह रासायनिक सूत्र जो यौगिक के अणु में उपस्थित विभिन्न तत्वों के परमाणुओं की संख्याओं को सरल अनुपात में दर्शाता है। –

संरचना सूत्र किसे कहते हैं ?

यौगिक की अणु में विभिन्न तत्वों की व्यवस्था को संरचना सूत्र से प्रदर्शित किया जाता है।

सांद्रता किसे कहते हैं ?

किसी विलयन में विलायक की निश्चित मात्रा में विलेय की घुली हुई मात्रा उसकी सांद्रता कहलाती है, इस C से प्रदर्शित करते हैं।

सांद्रता कितने प्रकार की होती है ?

सांद्रता निम्नलिखित तीन प्रकार की होती है –

  1. द्रव्यमान द्रव्यमान सांद्रता ( w/w )
  2. द्रव्यमान आयतन सांद्रता ( w/v )
  3. आयतन आयतन सांद्रता ( v/v )

द्रव्यमान द्रव्यमान सांद्रता –

प्रतिशत द्रव्यमान सांद्रता – 100 ग्राम विलयन में उपस्थित विलेय पदार्थ की मात्रा को प्रतिशत द्रव्यमान सांद्रता कहा जाता है।

प्रतिशत द्रव्यमान = विलेय की मात्रा × 100/विलयन की सांद्रता

PPm में संद्रता – 10⁶ ग्राम विलियन में उपस्थित विलय पदार्थ की ग्राम में मात्रा PPm में सांद्रता कहलाती हैं।

सीमांत अभिकर्मक किसे कहते हैं ?

सीमांत अभिकर्मक वह अभिकर्मक है या अभिकारक है, जिसका रासायनिक अभिक्रिया में पूर्ण रूप से उपयोग हो जाता है अर्थात उसकी मात्रा बनने वाले उत्पाद के बनने वाली मात्रा को सीमांकित करती है।

उत्पाद की मात्रा सदैव सीमांत अभिकर्मक पर निर्भर करती है।

Subscribe Youtube Channel : Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top