अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2025स्कॉलरशिपकक्षा-12 मॉडल पेपरकक्षा-11 मॉडल पेपरकक्षा-10 मॉडल पेपरकक्षा-9 मॉडल पेपरबीए बीएससी मॉडल पेपरIGNOU Solved Guess Papersइग्नू पाठ्यक्रमइग्नू के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रइग्नू अध्ययन सामग्रीरिजल्टअन्य

यूपी बोर्ड कक्षा 9वीं हिंदी वार्षिक परीक्षा पेपर 2025 | Class 9th Hindi Annual Exam Paper 2025 | UPMSP Class 9 Hindi Question Paper

On: March 8, 2025 7:55 PM
Follow Us:

UP Board Class 9 Hindi Question Paper 2025 : UPMSP Class 9 Hindi Annual Exam Question Paper UP Board Class 9 Final Exam Question Paper UP Board Class 9 Model Paper Previous Year Question Papers Final Exam Papers

Click Here : Class 9th Social Science Annual Exam Question Paper 2024

वार्षिक परीक्षा 2025-26
कक्षा- नवम्
विषय : हिन्दी

समय:3:15 घंटे।    पूर्णांक:70

आलोक  1. सभी प्रश्नों के उत्तर स्वच्छ एवं सुन्दर लेख में लिखिए ।
2. प्रारम्भ के 15 मिनट परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए निर्धारित हैं।

प्र.1 द्विवेदी युग की कालावधि है –
क. 1868-1900 ई.
ख. 1900-1920 ई
ग 1900-1945 ई.
घ 1600–1800 ई.

प्र.2 फोर्ट विलियम कालेज स्थित है –
क. कलकत्ता में         (ख) प्रयाग में
ग. वाराणसी में          (घ) दिल्ली में

प्र.3 सत्यार्थ प्रकाश के लेखक हैं-
क. स्वामी रामानन्द      (ख)स्वामी दयानन्द
ग. स्वामी विरजानन्द    (घ) स्वामी नागानन्द

प्र.4 गद्य में खड़ी बोली के जन्मदाता है–
(क.) महावीर प्रसाद      (ख) रामचन्द्र शुक्ल
(ग) हजारी प्रसाद          (घ).भारतेन्दु हरिश्चन्द्र,

प्र.5 पदमावत के रचयिता हैं
(क) तुलसीदास    (ख) मलिक मोहम्मद जायसी
(ग). मंझन           (घ). कुतुबन

प्र.6 भक्तमाल के रचयिता हैं –
क. नाभादास      ख. हरिदास
ग. अग्रदास         घ. केशवदास

प्र. 7 आदिकाल का अन्य नाम है –
(क) पूर्वमध्यकाल     (ख). उत्तरमध्यकाल
(ग) कला काल          (घ) वीजवपन काल

प्र.8 समन्वय की भावना किस काल की प्रवृत्ति है.
(क). भक्तिकाल       (ख) रीतिकाल
(ग). आदिकाल         (घ). आधुनिक काल

प्र.9 ‘काली घटा का घमण्ड घटा’ पंक्ति में अलंकार है.
(क) श्लेष         (ख). अनुप्रास
(ग) यमक         (घ). रूपक

प्र.10 चढ़ चेतक पर तलवार उठा, करता था भूतल पानी को पंक्ति में रस है –
(क). वीर रस          (ख) शान्त रस
(ग) श्रृंगार               (घ) संयोग श्रृंगार

UP Board Class 9 Hindi Question Paper

प्र.11 चौपाई छन्द है –
(क). सम मात्रिक       (ख) विषम मात्रिक
(ग) अर्द्धसम मात्रिक  (घ) अर्द्ध विषम मात्रिक

प्र.12 पत्थर का तत्सम है-
(क). पाषाण        (ख) पर्वत
(ग) पहाड़           (घ) प्रस्तर

प्र.13 अल्पज्ञ का विलोम है–
(क) बहुज्ञ         (ख). विज्ञ
(ग) अज्ञ            (घ). सर्वज्ञ

प्र.14 चतुर का पर्यायवाची है –
(क) कृपाण       (ख). उदार
(ग) निर्धन          (घ) पटु

Click Here : Class 9 Maths Annual Exam Question Paper 

प्र.15 जन्मान्ध में समास है-
(क) कर्म तत्पुरूष         (ख) करण तत्पुरूष
(ग) सम्प्रदान तत्पुरूष   (घ) अपादान तत्पुरूष

प्र.16 वक्ता को जहाँ कुछ देर रूकना पड़ता है वहाँ चिह्न लगता है –
(क) पूर्ण विराम      (ख) अर्द्ध विराम
(ग)अल्प विराम      (घ) प्रश्न वाचक

प्र.17 महोदधिः में सन्धि है –
(क). दीर्घ सन्धि       (ख). गुण सन्धि
(ग). यण सन्धि        (घ)वृद्धि सन्धि

प्र.18 हरि शब्द का द्वितीया विभक्ति द्विवचन में रूप है
(क). हरिम्         (ख) हरीन
(ग). हरिणा         (घ) हरी

प्र.19 कृ धातु विधिलिंग लकार मध्यम पुरुष द्विवचन का रूप है –
(क). कुर्याम        (ख)कुर्यातम
(ग). कुर्याताम     (घ) कुर्यान

प्र. 20 निम्नलिखित में सही शब्द है-
(क). उपयुक्त        (ख) उपरोक्त
(ग) उपर्यूक्त          (घ)उपर्युक्त

UP Board Class 9 Hindi Final Exam Question Paper

प्र.21 निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

मेरे कमरे से बाहर जाने पर गिल्लू भी खिड़की की खुली जाली की राह बाहर चला जाता और दिन भर गिलहरियों के झुण्ड का नेता बना हर डाल पर उछलता रहता और ठीक चार बजे वह खिड़की से भीतर आकर अपने झुले में झूलने लगता ।

क. उपर्युक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए ।
ख. गिल्लू दिन भर किसका नेता बना रहता था ?
ग. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
अथवा
सुनार बुलाया गया। वह सोने का पिंजरा तैयार करने में जुट गया । पिंजरा ऐसा अनोखा बना कि उसे देखने के लिए देश-विदेश के लोग टूट पड़े कोई कहता “शिक्षा की तो इति हो गयी कोई कहता शिक्षा न भी हो तो क्या पिंजरा तो बना । इस तोते का भी क्या नसाब है। सुनार को थैलियाँ भर-भरकर इनाम मिला।

क. उपर्युक्त गद्यांश का संदर्भ लिखिए।
ख. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए।
ग. सुनार को क्या भर-भर इनाम मिला।

प्र.22 निम्नांकित पद्यांश पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
क. कुकै लगी कोइलै कदंबन पै बैठि फेरि
धोए-धोए पात हिल-हिलि सरसै लगे।
बोलै लगे दादुर मयूर लगे नाचै फेरि,
देखि के संयोगी जन हिय हरसै लगे ।।

अ. उपर्युक्त पद्यांश का संदर्भ लिखिए।
ब. रेखांकित अंश की व्याख्या कीजिए
स. कोयल कहाँ बैठकर कूँक रही हैं?
अथवा
इतिहास न तुमको माफ करेगा याद रहे,
पीढ़ियाँ तुम्हारी करनी पर पछताएँगी।
पूरब की लाली में कालिख पुत जाएगी,
सदियों में फिर क्या ऐसी घड़ियाँ आएँगी ?

अ. इतिहास में किसको माफ न करने की बात कही गयी है।
ब. पीढ़ियाँ क्यों पश्चाताप करेंगी ?
स. कालिख का शाब्दिक अर्थ लिखिए।

UP Board Class 9 Hindi Model Paper

प्र.23क. निम्नलिखित संस्कृत गद्यांश में से किसी का सन्दर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए ।

सुविदितमेव श्रीकृष्णः लोकोत्तरो महापुरूषः आसीत् । अयं महापुरूषः सहस्त्रेभ्यः वर्षेभ्यः प्राक् उत्पन्नः अद्यापि जनानां हृदयेषु विराजमानः अस्ति। श्रीकृष्णस्य मातुलः कंसः अत्याचारी शासकः आसीत् । स पूर्वं स्व भगिन्याः देवक्याः श्री वसुदेवेन सह विवाहम् अकरोत् पश्चात् आकाशवाण्या देवकी पुत्रेण स्व मृत्यु समाचारं विज्ञाय उभावपि कारागारे न्यक्षिपत् ।
अथवा
परमहंसस्य रामकृष्णस्य जीवन चरितं धर्माचरणस्य प्रायोगिकं विवरणं विद्यते। तस्य जीवनम् अस्मभ्यम् ईश्वर दर्शनाय शक्तिं प्रददाति । तस्य वचनानि न केवलं कस्यचित् नीरसानिज्ञानवचनानि अपितु तस्य जीवन ग्रन्थस्य पृष्ठानि एव तस्य जीवनम् अहिंसायाः मूर्तिमान पाठः विद्यते ।

ख. निम्नलिखित संस्कृत पद्यांशों में से किसी एक का संदर्भ सहित हिन्दी में अनुवाद कीजिए ।

अ. चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम् । प्रसादयति यो लोकं तं लोको नु प्रसीदति।।
अथवा
वृत्तं यत्नेन संरक्षेत, वित्तमायाति याति च ।
अक्षीणो वित्ततः क्षीणो, वृत्ततस्तु हतो हतः ।।

प्र.24 क. दीपदान एकांकी के आधार पर पन्ना धाय का चरित्र चित्रण लिखिए।
अथवा
ख. सीमा रेखा एकांकी का सारांश अपने शब्दों में लिखिए ।

प्र.25 क. निम्नलिखित लेखकों में से किसी लेखक का जीवन परिचय देते हुए उनकी किन्हीं दो रचनाओं के नाम लिखिए ।
क. मुंशी प्रेमचन्द्र। ख. डा. धर्मवीर भारती
ग. महादेवी वर्मा

ख. निम्नलिखित कवियों में से किसी एक कवि का जीवन परिचय लिखते हुए उनकी दो रचनाओं का उल्लेख कीजिए ।
क. रहीमदास। ख. जयशंकर प्रसाद
ग. सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला

प्र. 26 अपनी पाठ्य पुस्तक से कण्ठस्थ किया हुआ कोई एक श्लोक लिखिए जो इस प्रश्न पत्र में न आया हो।

प्र. 27 निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संस्कृत में दीजिए ।
क. रामकृष्णः परमहंसः कीदृशः पुरुषः आसीत् ?
ख. सिद्धिमन्त्रः किम् अस्ति ?
ग. कः तमः हन्ति ?

UPMSP Class 9 Hindi Question Paper 

प्र. 28 निम्नलिखित मुहावरों एवं लोकोक्तियों में से किसी एक का अर्थ लिखते हुए वाक्य प्रयोग करिए ।
क. मुँह में पानी आना
ख. नौ दो ग्यारह होना

प्र.29 निम्नलिखित में से किन्हीं दो वाक्यों का संस्कृत में अनुवाद करिए ।
क. तुम पढ़ते हो । ख. राम जाता है।
ग. रमेश मेरा मित्र है । घ. तुम कहाँ गये थे ?

प्र. 30 शुल्क मुक्ति के लिए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य जी को प्रार्थना पत्र लिखिए ।
अथवा
अपनी कक्षा क से ख में स्थानान्तरण करने के लिए अपने प्रधानाचार्य जी को प्रार्थना पत्र लिखिए।

Subscribe Youtube Channel : Click Here

Arnav Kumar

Welcome To Hindustan Knowledge. I am a Teacher on online platform Youtube. My youtube Channel Name is Hindustan Knowledge and also run Scholarly Minds Youtube Channnel.Any Queries Contact Us : admin@hindustanknowledge.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

error: Content is protected !!