IGNOUScholarshipsक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य

अर्थशास्त्र कक्षा 9 Chapter 2 Question Answer in Hindi

Class 9th Social Science Important Questions 2026 In Hindi : Class 9 SST Economics Chapter 2 Important Questions 2026 Social Science Important Questions Economics Class 9th Important Questions of Economics Class 9 Chapter 2 in Hindi अर्थशास्त्र कक्षा 9 Chapter 2 Question Answer in Hindi

Class 9th Economic Chapter 2 Important Questions 2026
PREPARATION FOR 2026-27 EXAMINATION
अर्थशास्त्र पाठ 2 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित
1 अंक वाले प्रश्न

1. सर्व शिक्षा अभियान किस आयु वर्ग के बच्चों के लिए चलाया गया है ?
(क) 7 15 वर्ष
(ख) 6-14 वर्ष
(ग) 8 13 वर्ष
(घ) 9 16 वर्ष
2. शिक्षित बेरोजगार कौन है ?
(क) वह व्यक्ति जिसके पास डिग्री है रोजगार नहीं
(ख) शहर में रहने वाला निरक्षर बेरोजगार
(ग) दैनिक मजदूरी पर काम करने वाला मजदूर
(घ) इनमें से कोई नहीं
3. प्राथमिक क्षेत्रक में सम्पन्न की जाने वाली क्रियाएँ कौन सी हैं ?

Answer : कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन, मुर्गीपालन, खनन

4. प्राथमिक शिक्षा में नामांकन बढ़ाने हेतु सरकार द्वारा कार्यान्वित की गई एक योजना सर्वशिक्षा अभियान है।

5. मिड. डे. मील योजना का लक्ष्य क्या है ?

Answer : विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ावा और उनके पोषण स्थिति में सुधार।

6. निम्नलिखित क्रियाओं में से कौन सी क्रिया सेवा क्षेत्रक क्रिया नहीं है।
(a) बैंकिग
(b) कृषि
(c) परिवहन
(d) संचार
7. शिक्षित बेरोजगारी मुख्यतः कहाँ होती है?
(a) ग्रामीण क्षेत्र
(b) शहरी क्षेत्र
(c) तटीय क्षेत्र
(d) इनमें से कोई नहीं

लघु दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक)

1. प्राथमिक क्षेत्रक, द्वितीयक क्षेत्रक से किस प्रकार भिन्न हैं ?

प्राथमिक क्षेत्रक

(i) क्रियाएँ सीधे भूमि और जल से संबंधित हैं।

(ii) प्रकृति द्वारा प्रदान की गई वस्तुओं पर माल पर आधारित होती है।

(iii) उदाहरण : कृषि, पशुपालन खनिज तैयार मत्स्य पालन ।

द्वितीयक क्षेत्रक

(i) क्रियाएँ वस्तुओं के निर्माण से जुड़ी हुई हैं ।

(ii) प्राथमिक क्षेत्रक से प्राप्त कच्चे माल पर आधारित होती है।

(iii) उदाहरण : उद्योग जैसे कागज करना, कपड़ा तैयार करना आदि।

Class 9th Economics Chapter 2 Important Questions 2026 अर्थशास्त्र कक्षा 9 Chapter 2 Question Answer in Hindi

2. मानव पूंजी निर्माण में शिक्षा किस प्रकार सहायता करती हैं ?

(i) शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति का स्र्वांगीण विकास होता है। जिसके द्वारा वह ज्ञान और कौशल में निपुण हो जाता है।
(ii) शिक्षा मानव को इस योग्य बनाती है कि वह अच्छी नौकरी या पेशा तथा अच्छी आय प्राप्त कर सके।
(iii) शिक्षा मानव के लिये क्षेत्रों का विस्तार करती है तथा नई दिशाएँ दती है।

3. क्या शिक्षा की भांति स्वास्थ्य भी मानव पूंजी के निर्माण को प्रभावित करता है ? स्पष्ट कीजिए ।

(i) स्वास्थ्य अपना कल्याण करने का एक आवश्यक आधार है। अस्वस्थ लोग किसी भी संगठन के लिए बोझ बन जाते है
(ii) स्वस्थ व्यक्ति अधिक काम, अधिक उत्पादन और अधिक आय का सृजन करता है।
(iii) स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छा उत्पादक होता है और अर्थव्यवस्था के विकास में सहायक होता है।

4. सर्वशिक्षा अभियान से आप का क्या अभिप्राय है ?

Answer : सर्वशिक्षा अभियान 6 से 14 वर्ष आयुवर्ग के सभी स्कूल बच्चों को प्रारम्भिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

5. राष्ट्रीय नीति का क्या लक्ष्य है ?

Answer : राष्ट्रीय जनसंख्या नीति का लक्ष्य : जनसंख्या के अल्प सुविधा प्राप्त वर्गों पर विशेष ध्यान देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं, परिवार कल्याण और पौष्टिक आहार तक इनकी पहुँच को बेहतर बनाना है ।
बाल विकास योजनाओं का कार्यान्वयन
 ग्रामीण क्षेत्रों में नवोदय विद्यालय खोले जाना ।
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
प्राथमिक शिक्षा का सार्वभौमिकरण करना ।
मध्यान्ह भोजन योजना
व्यवसायिक और तकनीकी शिक्षा द्वारा जनसंख्या को कुशल बनाना ।

Economics Class 9th Important Questions in Hindi

6. बाजार क्रियाकलाप और गैर बाजार क्रिया कलाप में क्या अन्तर है?

बाजार क्रिया कलाप

(i) वेतन या लाभ के उद्देश्य से की गई। क्रियाएँ करना गौर बाजार क्रिया है

(ii) इनमें वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन करके स्वंय उपभोग किया जाता है।

(iii) उदाहरण – जैसे डॉक्टर, इंजीनियर का उपयोग

गैर बाजार क्रिया कलाप

(i) स्वउपयोग के लिए उत्पादन

(ii) प्राथमिक वस्तुओं का समायोजन किया जाता हैं ।

(iii) उदाहरण : शिक्षिक का अपने बच्चों को पढाना।

7. बेरोजगारी के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?

बेरोजगारी तीन प्रकार की होती है।
प्रछन्न बेराजगारी
मौसमी बेरोजगारी
शिक्षित बेरोजगारी

8. मानव पूंजी अन्य संसाधनों जैसे भूमि, श्रम, भौतिक पूंजी से किस प्रकार श्रेष्ठ है?

अन्य संसाधन अपना स्वयं का उपयोग नहीं कर सकतें मानव विकास के लिये प्राकृतिक संसाधनों जैसे भूमि मृदा, जल, पेड़-पौधों का प्रयोग करता है।
खनिज और मूल्यवान संसाधन भूमि के नीचे ही दबे रहेगें यदि मानव उन्हें खोद कर न निकाले ।
मानव अपने ज्ञान और कौशल से प्राकृतिक संसाधन को मूल्यवान वस्तुओं में परिवर्तन करता है।
शिक्षा, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य आदि के द्वारा मानवपूंजी में निवेश अर्थव्यवस्था की प्रगति में योगदान देता है।
उदाहरण जापान ने मानव पूंजी में निवेश कर विशेषतौर पर शिक्षा और स्वास्थ्य में – कुशलता एवं तकनीक द्वारा अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया और देश अमीर हो गया।

Class 9th Economics Chapter 2 Important Questions in Hindi

9. अर्थव्यवस्था के कितने क्षेत्रक है? प्रत्येक के विषय में उदाहरण सहित संक्षेप में लिखिए ।

विभिन्न प्रकार की क्रियाकलापों को तीन प्रकार के प्रमुख क्षेत्रकों में बाँटा जा सकता है :
प्राथमिक क्षेत्रक उदाहरण, कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन और खनिज ।
द्वितीयक क्षेत्रक कपड़ा तैयार करना । उदाहरण, लकड़ी चोरने का काम, कागज बनाना
तृतीयक क्षेत्रक उदाहरण, व्यापार, संचार, परिवहन, बैंकिंग, बीमा, शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यटन आदि सेवाएँ।

10. शिक्षा’ शब्द से आप क्या समझते हैं? तथा शिक्षा के प्रसार में लिए सरकार ने क्या प्रयास किए है।

शिक्षा प्रत्येक नागरिक का न केवल अधिकार है बल्कि यह नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्यों व अधिकारों का पालन करने व लाभ उठाने का माध्यम भी हैं। जनगणना 2011 के अनुसार भारत की कुल साक्षरता दर 74.04 प्रतिशत हो गई है जिसमें पुरूषों की साक्षरता दर 82.14 प्रतिशत तथा महिलाओं की साक्षरता दर 65.46 प्रतिशत हो गई है।
सरकार द्वारा उठाए गए कदम :
1. प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में सर्वशिक्षा अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है।
2. प्राथमिक शिक्षा में नामांकन बढ़ाने के लिए ‘सेतु पाठ्यक्रम’ और स्कूल लौटो शिविर प्रारम्भ किए गए।
3. विद्यालयों में ‘दोपहर के भोजन’ (मिड-डे-मील) की व्यवस्था की गई ।

Subscribe For Better Prepration : Click Here

Read also : Atul Maheshwari scholarship 2026 Sample Paper 

For more content like this subscribe channel…and like the video

Arnav Kumar

Welcome To Hindustan Knowledge. I am a Teacher on online platform Youtube. My youtube Channel Name is Hindustan Knowledge and also run Scholarly Minds Youtube Channnel.Any Queries Contact Us : admin@hindustanknowledge.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

error: Content is protected !!