अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2025स्कॉलरशिपकक्षा-12 मॉडल पेपरकक्षा-11 मॉडल पेपरकक्षा-10 मॉडल पेपरकक्षा-9 मॉडल पेपरबीए बीएससी मॉडल पेपरIGNOU Solved Guess Papersइग्नू पाठ्यक्रमइग्नू के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रइग्नू अध्ययन सामग्रीरिजल्टअन्य

BHDC -133 Question Paper June 2025 | IGNOU BHDC 133: आधुनिक हिन्दी कविता Question Paper 2025

On: April 6, 2025 11:26 PM
Follow Us:
BHDC -133 Question Paper June 2025

IGNOU BHDC 133 मध्यकालीन हिन्दी कविता Previous Year Question Paper Pdf Download :  BHDC 133 June 2025 Question Paper Pdf

Here you can downloa ignou Bhdc 133 important questions pdf download Bhdc 133 important questions pdf Bhdc 133 important questions and answers BHDC -133 Question Paper June 2025

Read More : BHDLA 135 Solved Assignment  2024-25

स्नातक उपाधि कार्यक्रम (सामान्य)

(बी.ए.जी.) (सी.बी.सी.एस.)

सत्रांत परीक्षा जून, 2025

बी.एच.डी.सी-133: आधुनिक हिन्दी कविता

समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक: 100

नोट : कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। पहला प्रश्न अनिवार्य है।

1. निम्नलिखित काव्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए :

(अ) नैना वह छवि नाहिन भूलै।

दया भरी चहुँ दिसि की चितवनि नैन कमल दल फूले।

वह आवनि वह हँसनि छबीली वह मुस्कनि चित चोरे।

वह बतरानि मुरलि हरि की वह देखन चहूँ कोरे।

वह धीरी गति कमल फिरावन कर लै गायन पाछे।

वह बीरी मुख वेनु बजावति पीत पिछौरी काछ।

(ख) सिद्धि हेतु स्वामी गए,  यह गौरव की बात,

पर चोरी-चोरी गए,  यही बड़ा व्याघात,

सखि,  वे मुझसे कहकर जाते,

कह,  तो क्या मुझको वे अपनी पथ-बाधा ही पाते ?

(स) बीती विभावरी जाग री

अम्बर पनघट में डुबो रही-

तारा-घट ऊषा नागरी।

खग-कुल कुल-कुल सा बोल रहा,

किसलय का अंचल डोल रहा,

लो यह लतिका भी भर लाई- मधु मुकुल नवल रस गागरी।

(घ) देखते देखा मुझे तो एक बार

उस भवन की ओर देखा, छिन्नतार;

देखकर कोई नहीं,

देखा मुझे उस दृष्टि से जो मार खा रोयी नहीं।

(य) दूसरी होगी कहानी, 

शून्य में जिसके मिटे स्वर,  धूलि में खोई निशानी,

आज जिस पर प्रलय विस्मितु,

मैं लगाती चल रही नित,

मोतियों की हाट औ,

चिनगारियों का एक मेला!

Bhdc 133 paper june 2025 with answers

2. भारतेन्दुयुगीन हिन्दी काव्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

3. द्विवेदीयुगीन साहित्यिक प्रवृत्तियों को रेखांकित कीजिए।

4. मैथिलीशरण गुप्त के इतिहास बोध को रेखांकित कीजिए।

5. रामनरेश त्रिपाठी के रचना-संसार का परिचय दीजिए। 

6. रामनरेश त्रिपाठी के काव्य की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

7. एक कवि के रूप में जयशंकर प्रसाद का मूल्यांकन कीजिए।

8. सुमित्रानंदन पंत के काव्य-शिल्प का विवेचन कीजिए।

9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :

(क) महादेवी वर्मा का सृजनात्मक व्यक्तित्व

(ख) भारतीय नवजागरण

(ग) भारतेन्दु युग की राजनीतिक पृष्ठभूमि

(घ) निराला की काव्य-संवेदना

IGNOU Official Website : Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

error: Content is protected !!