Here you can download BECE 141 Question Paper June 2025 Exam in Hindi BECE 141 Question Paper june 2025 Pdf BECE 141 Question Paper with Answers BECE 141 Question paper in Hindi BECE 141 Important Questions in hindi pdf download IGNOU BECE 141 Important Questions with Answers
बी. ए. (ऑनर्स) अर्थशास्त्र (बी. ए. ई. सी. एच.)
सत्रांत परीक्षा जून, 2025
बी.ई.सी.ई.-141 : स्वास्थ्य एवं शिक्षा का अर्थशास्त्र
समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक : 100
नोट : निर्देशानुसार प्रत्येक खण्ड से प्रश्नों को हल कीजिए।
खण्ड-क
नोट: इस भाग में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर प्रत्येक लगभग 600 शब्दों में दीजिए।
1. मानव पूँजी में निवेश के प्रतिफल की अवधारणा की व्याख्या कीजिए।
2. स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के उत्पादन फलन की विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
3. मानव पूँजी निवेश (HCI), प्रजनन (F) और निर्धनता (P) के बीच संबंध की व्याख्या कीजिए।
4. (क) “शिक्षा को एक मेरिट वस्तु (गुणकारी वस्तु) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।” क्यों ?
(ख) इसके विभिन्न संकेतकों के संदर्भ में ‘विद्यालय भागीदारी’ की अवधारणा की चर्चा कीजिए।
भाग-ख
नोट: इस भाग में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर प्रत्यक लगभग 350 शब्दों में दीजिए।
5. व्यक्तिगत स्तर पर और समष्टि स्तर पर स्वास्थ्य को मापने के मुद्दों की रूपरेखा तैयार कीजिए।
6. स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की चार विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
7. स्वास्थ्य कार्यक्रमों के परिणामों के मूल्यांकन के लिए ‘लागत प्रभाव विश्लेषण’ और ‘लागत उपयोगिता विश्लेषण’ के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।
8. स्वास्थ्य बीमा की अवधारणा को परिभाषित कीजिए। भारत में स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र के समक्ष अवसरों और चुनौतियों को रेखांकित कीजिए।
9. ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य’ की अवधारणा को ‘स्वास्थ्य सेवा’ से अंतर करते हुए परिभाषित कीजिए।
10. भारत में ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों’ के अंतर्गत की गई मुख्य पहलों को रेखांकित कीजिए।
11. शिक्षा में व्यक्तियों द्वारा निवेश और सरकार द्वारा निवेश के औचित्य की व्याख्या कीजिए।
भाग-ग
12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर लगभग 100-150 शब्दों में संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए :
(क) NEP (राष्ट्रीय शिक्षा नीति), 2020
(ख) आपूर्तिकर्ता-प्रेरित माँग
(ग) संकेंद्रण वक्र
(घ) यादृच्छिकीकृत मूल्यांकन
IGNOU Official Website : Click Here