IGNOU BHDC 104 आधुनिक हिन्दी कविता (छायावाद तक)Previous Year Question Paper Pdf Download : BHDC 104 June 2025 Question Paper Pdf
Here you can downloa ignou Bhdc 104 important questions pdf download Bhdc 105 important questions pdf Bhdc 103 important questions and answers BHDC -104 Question Paper June 2025
Read More : BHDC 101 Question Paper June 2025
बी. ए. (ऑनर्स) हिंदी
(बी. ए. एच. डी. एच.)
सत्रांत परीक्षा जून, 2024
बी.एच.डी.सी.-104: आधुनिक हिन्दी कविता (छायावाद तक)
समय : 3 घण्टे अधिकतम अंक 100
नोट : कुल पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए। पहला प्रश्न अनिवार्य है।
1. निम्नलिखित काव्यांशों में से किन्हीं तीन की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए :
(क) औरों के हाथों नहीं यहाँ पलती हूँ
अपने पैरों पर खड़ी आप चलती हूँ
श्रमवारि बिन्दु फल स्वास्थ्य मुक्ति फलती हूँ
अपने अंचल से व्यंन आप झलती हूँ
तनु-लता-सफलता-स्वादु आज ही लाया
मेरी कुटिया में राज-भवन मन भाया।
(ख) जिस गंभीर मधुर छाया में-
विश्व चित्रपट चल माया में-
विभुता विभु-सी पड़े दिखाई
दुःख-सुख वाली, सत्य बनी रे।
(ग) मधुर है स्रोत मधुर है लहरी
न है उत्पाद, छटा है छहरी
मनोहर झरना
कठिन गिरि कहाँ विदारित करना
बात कुछ छिपी हुई है गहरी
मधुर है स्रोत मधुर है लहरी
कल्पनातीत काल की घटना
हृदय को लगी अचानक रटना देखकर झरना
(घ) खुले पलक, फैली सुवर्ण छवि,
खिली सुरभि, डोले मधु बाल,
सीखा जग ने अपनाना,
स्पंदन कम्पन औ नव जीवन
प्रथम रश्मि का आना रंगिणी,
तूने कैसे पहचाना ?
(ङ) झंझा है दिग्भ्रांत रात की मूर्छा गहरी,
आज पुजारी बने, ज्योति का यह लघु प्रहरी,
जब तक लौटे दिन की हलचल,
तब तक यह जागेगा प्रतिपल,
रेखाओं में भर आभा-जल दूत साँझ का इसे प्रभाती तक चलने दो !
Bhdc 104 paper june 2025 with answers
2. भारतेन्दु युगीन काव्य की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
3. हिन्दी कविता के इतिहास में द्विवेदी युग के महत्व को रेखांकित कीजिए।
4. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ के साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।
5. मैथिलीशरण गुप्त के काव्य में निहित राष्ट्रीय भावना और समाजसुधार के स्वर को उद्घाटित कीजिए।
6. जयशंकर प्रसाद के काव्य-वैशिष्ट्य पर प्रकाश डालिए।
7. ‘निराला’ के रचना विधान को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
8. निराला की प्रमुख कृतियों का परिचय देते हुए उनके काव्य में उपस्थित सांस्कृतिक सामाजिक नवजागरण के स्वर को चिह्नित कीजिए।
9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो पर टिप्पणियाँ लिखिए :
(क) पंत की नारी दृष्टि
(ख) महादेवी वर्मा के काव्य में वेदना
(ग) रामनरेश त्रिपाठी का कृतित्व
(घ) राधाचरण गोस्वामी
IGNOU Official Website : Click Here