अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2025स्कॉलरशिपकक्षा-12 मॉडल पेपरकक्षा-11 मॉडल पेपरकक्षा-10 मॉडल पेपरकक्षा-9 मॉडल पेपरबीए बीएससी मॉडल पेपरIGNOU Solved Guess Papersइग्नू पाठ्यक्रमइग्नू के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रइग्नू अध्ययन सामग्रीरिजल्टअन्य

8 मार्च 2026, कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान मॉडल पेपर, UP Board Class 12 Chemistry Model Paper 2026

On: January 28, 2026 3:28 PM
Follow Us:

👉 12 Mrach 2026, UP Board Class 12 English Model Paper 2026

अनुक्रमांक………….        नाम……….

152                  347(CK)

रसायन विज्ञान

समय : 3 घंटे 15 मिनट ]     [पूर्णांक :100]

नोट : प्रारंभ में 15 मिनट परीक्षार्थियों की प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए निर्धारित है।

निर्देश : i) संपूर्ण प्रश्नपत्र दो खंडों-खंड ‘क’ तथा खंड ‘ख’ में विभाजित है।
ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

(खण्ड-क)

इस प्रश्न के प्रत्येक खंड में चार विकल्प दिए गए हैं सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखिए ।

(क) फेनॉल का 0.2 %प्रतिशत विलियन निम्न रूप में कार्य करता है ।

(i) दर्दनासक (पीड़ाहारी)

(ii) पुतिरोधी

(iii) प्रतिजैविक

(iv) एंटीवायरल

(ख) प्रथम कोटि की अभिक्रिया के 90% पूर्ण होने में लगने वाला समय लगभग होता है :

(i) अर्धआयु का 2.2 गुना

(ii) अर्धआयु का 3.3 गुना

(iii) अर्धआयु का 1.1 गुना

(iv) अर्धआयु का 4.4 गुना

(ग) अधिकतम यौगिक बनाने वाली अक्रिय गैस है :

(i) Xe

(ii) Ar

(v) Ne

(iv) He

(घ) एथिल अमीन पर HNO2 की क्रिया से बनता है :

(i) C2H4

(ii)NH3

(iii) C2H5OH

(iv) C2H5NO2

(ड़) संश्लेषित बहुलक का उदाहरण है :

(i) RNA

(ii) प्रोटीन

(iii) पालीएमाइड

(iv) स्टार्च

(ड़) दूध में शर्करा होती है :

(i) सुक्रोज

(ii) माल्टोज

(iii) ग्लूकोस

(iv) लैक्टोस

UP Board Chemistry Model Paper 08 March 2026 

2. (क) द्रव स्नेही एवं द्द्रव विरोधी कोलाइड में क्या अंतर है ? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।

(ख) किसी पदार्थ का 1 मोल 500ml जल में घोला गया है विलयन की मोलरता की गणना कीजिए।

(ग) अक्रिय गैसों की इलेक्ट्रॉन बंधुता शून्य होती है क्यों ?

(घ) SO2 के दो ऑक्सीकारक तथा दो अपचायक गुण लिखिए।

3. (क) वांट हाफ गुणांक क्या है ?

(ख) 1.5 ग्राम यूरिया को 50 ग्राम जल में घुलने पर जल का क्वथनांक में उन्नयन की गणना कीजिए जल के लिए मोलल उन्नयन स्थिरंक का मान 0.52Kg/mol*K है

(ग) क्या होता है जब बेंजीन को एसिटिल क्लोराइड के साथ निर्जल एल्युमीनियम क्लोराइड की उपस्थिति में गर्म किया जाता है (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए)

(घ) C3H7Cl की संभावित समावयवियो को लिखिए

4. (क) निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए – 

(i) संघनन

(ii) बहुलकीकरण

(ख) प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 100 मिनट पश्चात किसी पदार्थ का सांद्रण अपने प्रारंभिक सांद्रण का 99% विघटित हो जाता है अभिक्रिया के वेग स्थिराँक की गणना कीजिए।

(ग) विद्युत कण संचलन को समझाइए।

(घ) टिंडल प्रभाव को समझाइए ? उदाहरण सहित लिखिए।

UP Board Class 12 Chemistry Question Paper

5. (क) (i) निम्नलिखित उपसहसंयोजक यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए :

(A) K3[Cr(C2O4)3]

(B) K3[Fe(CN)5NO]2H2O

(ii) मोलर चालकता को परिभाषित कीजिए ?

(ख) एसीटोन को बनाने की दो विधियों का समीकरण दीजिए।

(ग) फॉर्मएल्डिहाइड एवं फार्मिक अम्ल की संरचना की भिन्नता को स्पष्ट कीजिए।

(घ) टोलेन अभिकर्मक क्या है टोलेन परीक्षण के उदाहरण का रासायनिक समीकरण लिखिए।

6. (क) निम्नलिखित को कैसे प्राप्त करेंगे (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए )

(i) क्लोरोफॉर्म से एसिटिलीन

(ii) एसेटलडेहाइड से एसीटोन

(iii) फार्मल्डिहाइड से यूरोट्रोपिन

अथवा

रासायनिक समीकरण देते हुए सिद्ध कीजिए कि ग्लूकोस में पांच -OH समूह होते हैं?

(ख) निम्नलिखित अभिक्रिया को उदाहरण द्वारा समझाइए।

(i) कैनिजारो अभिक्रिया

(ii) पार्किन अभिक्रिया

(iii) क्लेजन संघनन अभिक्रिया

अथवा

निम्नलिखित को कैसे प्राप्त करेंगे ?

(i) नाइट्रोबेंजीन से एनिलिन
(ii) नाइट्रोबेंजीन से फिनोल
(iii) नाइट्रोबेंजीन से क्लोरोबेंजीन

7. (क) ओस्टवाल्ड विधि द्वारा HNO3 के निर्माण का रासायनिक समीकरण चित्र सहित वर्णन कीजिए। HNO3 को फास्फोरस ,सल्फर तथा आयोडीन के साथ अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।

अथवा

वर्नर की अवधारणाओं के आधार पर उपसहसंयोजक यौगिकों में आबंधन को समझाइए।

(ख) हिलियम, नियॉन आर्गन तथा क्रिप्टन का उपयोग लिखिए ।

अथवा

कार्बोहाइड्रेट किसे कहते हैं इनका वर्गीकरण कीजिए तथा प्रतीक का एक उदाहरण लिखिए।

Subscribe Youtube Channel : Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

error: Content is protected !!