अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2025स्कॉलरशिपकक्षा-12 मॉडल पेपरकक्षा-11 मॉडल पेपरकक्षा-10 मॉडल पेपरकक्षा-9 मॉडल पेपरबीए बीएससी मॉडल पेपरIGNOU Solved Guess Papersइग्नू पाठ्यक्रमइग्नू के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रइग्नू अध्ययन सामग्रीरिजल्टअन्य

UP Board Class 10 Social Science Pre Board Question Paper 2025, UPMSP Social Question Paper Class 10 Download PDF

On: March 8, 2025 1:28 PM
Follow Us:

Download UP Board Class 10 Social Science Pre Board Question Paper 2025 : Class 10 Social Science Pre Board Question Paper Class 10 Social Science Pre Board Model Paper Final Exam Papers Sample Papers

Important – Class 10 Maths Model Paper 2025-26 pdf Download

UP Board Class 10 Social Science Pre Board Question Paper

प्री-बोर्ड परीक्षा – 2025
कक्षा : 10
विषय : सामाजिक विज्ञान

समय: 3:15 घण्टा )        (पूर्णांक: 70

सामान्य निर्देश- सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रारम्भ के 15 मिनट परिक्षार्थियों के प्रश्न पत्र पढने के लिए निर्धारित हैं। यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों में ‘अ’ एवं ‘ब’ में विभाजित हैं। खण्ड ‘अ’ में 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न है, जिनका उत्तर ओ.एम.आर. शीट पर दिया जाना है। ओ.एम. आर. शीट पर उत्तर अंकित किए जाने के पश्चात उसे काटे नहीं तथा इरेजर एवं व्हाइटनर आदि का प्रयोग न करें। खण्ड ‘ब’ 50 अंकों का है। इसमें वर्णनात्मक- 1 वर्णनात्मक-2 एवं मानचित्र सम्बन्धी दो प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित अंक उसके सम्मुख अंकित है। दिए गए मानचित्र को उत्तरपुस्तिका में मजबूती के साथ संलग्न करना आवश्यक है।

खण्ड-अ

1. औटो वॉन बिस्मार्क का सम्बन्ध किस देश से था-
(क) इटली (ख) जर्मनी (ग) फ्रांस (घ) ब्रिटेन

2. ऊन काटने वाली मशीन ‘स्पिनिंग जेनी’ का विरोध किया गया-
(क) ग्रामीण मजदूरों द्वारा (ख) महिला श्रमिकों द्वारा
(ग) किसानों द्वारा (घ) ये सभी

3. अफ्रीका में किस बीमारी के प्रसार से अधिकांश जानवरों की मृत्यु हो गयी-
(क) प्लेग (न) रिंडरपेस्ट
(ग) मलेरिया (घ) एनीमल फीवर

4. ब्रिटेन में छपाई की तकनीक किस देश से आई-
(क) भारत से (ख) इटली से
(ग) जापान से (घ) मलेशिया से

5. पेरियार रामास्वामी नायकर कौन थे-
(क) वैज्ञानिक (ख) शिक्षाविद्
(ग) समाज सुधारक (घ) लेखक

6. पंजाब में भूमि निम्रीकरण का मुख्य कारण क्या है-
(क) गहन खेती (ख) वनोन्यूलन
(ग) अधिक सिंचाई (घ) अति पशुचारण

7. दक्षिण भारत के किस राज्य में हर घर की छत पर वर्षा जल संग्रहण हेतु ढाँचा बनाना अनिवार्य कर दिया गया है-
(क) केरल   (ख) तमिलनाडु   (ग) कर्नाटक   (घ) तेलंगाना
8. कर्तन दहन कृषि निम्नलिखित में से किस राज्य में पाई जाती है-
(क) उत्तर प्रदेश     (ख) राजस्थान
(ग) उत्तराखण्ड      (घ) मिजोरम

UP Board Class 10 Social Science Pre Board Model Paper 2025

9. निम्नलिखित में से कौन-सा सर्वोत्तम गुण वाला कठोर कोयला है-
(क) एंथ्रेसाइट    (ख) विटामिन्स  (ग) लिग्नाइट   (घ) पिट

10. अंकलेश्वर किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है-
(क) पेट्रोलियम  (ख) ताँबा  (ग) जस्ता  (घ) यूरेनियम

11. भारत में यहाँ औरतों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है-
(क) लोकसभा      (ख) मंत्रिमंडल
(ग) विधानसभा     (घ) पंचायती राज की संस्थाएँ

12. भारत में हर दल को कहाँ अपने आपको पंजीकृत कराना पड़ता है-
(क) योजना आयोग में  (ख) चुनाव आयोग में
(ग) संसद में                (घ) संघ लोक सेवा आयोग में

13. संसद में प्रतिपक्ष किसे कहते हैं-
(क) शासक दल    (ख) सहयोगी दल
(म) विरोधी दल     (घ) इनमें से कोई नहीं

14. एक दलीय शासन व्यवस्था किस देश की व्यवस्था है-
(क) संयुक्त राज्य अमेरिका   (ख) ग्रेट ब्रिटेन
(ग) भारत                             (घ) चीन

15. विधायिका द्वारा बनाए कानूनो पर नियन्त्रण रखते है-
(क) कार्यपालिका    (ख) न्यायपालिका
(ग) स्थानीय जनता   (घ) ये सभी

16. एगमार्क किन वस्तुओं के लिए प्रामाणिक चिह्न है-
(क) उपभोग वस्तु.  (ख) सेवा वस्तु
(ग) खाद्य पदार्थ      (घ) इलेक्ट्रिक

17. अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी कारगिल फूड्स ने कौन-सी भारतीय कंपनी को खरीदा है-
(क) कैम्पा कोला कंपनी  (ख) परख फूड्स
(ग) रैनबैक्सी                   (घ) एशियन पेन्ट्स

18. वैश्वीकरण ने जीवन स्तर के सुधार में सहायता पहुंचाई है-
(क) सभी लोगों के
(ख) विकसित देशों के लोगों के
(ग) विकासशील देशों के श्रमिकों के
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं

19. भारत में रुपये के प्रयोग को वैधता कैसे प्रदान की गयी है-
(क) सभी लोगों के
(ख) विकसित देशों के लोगों के
(ग) विकासशील देशों के श्रमिकों के
(घ) उपर्युक्त में कोई नहीं

20. औपचारिक क्षेत्र के बैंक किसके द्वारा पर्यवेक्षित है-
(क) भारतीय रिजर्व बैंक  (ख) ग्रामीण बैंक
(ग) स्टेट बैंक                  (घ) सहकारी बैंक

Pre Board Question Paper Class 10 

खण्ड- ब
वर्णनात्मक- 1 (अधिकतम शब्द सीमा 80)

1. उन्नीसवीं सदीं में प्रकाशन के विभिन्न पहलू क्या थे? विन्हीं तीन का उल्लेख कीजिए।
अथवा
कॉर्न लॉ के समाप्त होने के बाद ब्रिटेन में खाद्य समस्या का समाधान कैसे हुआ ? व्याख्या कीजिए।

2. दामोदर घाटी परियोजना की स्थिति एवं महत्वों का वर्णन कीजिए।
अथवा
गोबर गैस अथवा बायोगैस क्या है? उसके तीन लाभ बताइए।

3. असमानता और गरीबी को समाप्त करने में लोकतंत्र की भूमिका का वर्णन कीजिए।
अथवा
चुनाव किस प्रकार जातियों का खेल बन गया है?

4. भारत सरकार ने स्वतंत्रता के बाद विदेश व्यापार और विदेशी निवेश पर प्रतिबंध क्यों लगा दिए थे?
अथवा
‘कोपरा’ (COPRA) पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।

वर्णनात्मक-2 (लगभग 150 शब्दों में)

5. 18वीं सदी में हुए अनेक आविष्कारों ने सूती वस्त्र उद्योग में उत्पादन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की कुशलता किस प्रकार बढ़ा दी ? व्याख्या कीजिए ।

अथवा

उन प्रमुख घटनाओं का उल्लेख करें जिनके कारण वर्ष 1930 में नमक मार्च तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन हुआ।

6. कृषि और उद्योगों की पारस्परिक निर्भरता का वर्णन कीजिए।

अथवा

भारत में विभिन्न जनसंचार साधनों पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत कीजिए ।

7. लोकतान्त्रिक सरकार को वैध सरकार क्यों कहा जाता है?

अथवा

राजनीतिक दलों की आवश्यकता क्या है?

8. उपभोक्त शोषण क्या है? वे विभिन्न तरीके कौन-से हैं, जिनके द्वारा उपभोक्ता का शोषण किया जा सकता है?

अथवा

मुद्रा के आधुनिक रूप कौन-से होते हैं? उन सभी रूपों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

UP Board Pre Board Question Papers Class 10

मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

9. (क) निम्नलिखित स्थानों को भारत के रेखा मानचित्र में • चिह्न द्वारा नाम सहित दर्शाइए। सही नाम तथा सही अंकन के लिए .5+.5 अंक निर्धारित है-
(अ) वह स्थान जहाँ गांधीजी ने किसान सत्याग्रह का बिहार में नेतृत्व किया।
(ब) वह स्थान जहाँ पूर्ण स्वराज़ की मांग का प्रस्ताव पारित हुआ ।
(स) वह स्थान जहाँ आनन्द भवन स्थित है।
(द) गुजरात का वह स्थान जहाँ किसानों ने सत्याग्रह आन्दोलन किया था ?
(य) वह स्थान जहाँ वर्ष 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन हुआ।

(ख) भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए-
(अ) भारत में चावल के सबसे बड़े उत्पादक राज्य को चिह्न द्वारा नाम सहित
(ब) भारत का कोई एक बन्दरगाह जो पश्चिमी तट पर स्थित है चिह्न द्वारा नाम सहित
(स) महानदी x चिह्न द्वारा नाम सहित
(द) भारत का सबसे अधिक जूट उत्पादक राज्य चिह्न द्वारा नाम सहित
(य) हीराकुण्ड बाँध को छं चिह्न द्वारा नाम सहित
***

Subscribe Youtube Channel : Click Here

Arnav Kumar

Welcome To Hindustan Knowledge. I am a Teacher on online platform Youtube. My youtube Channel Name is Hindustan Knowledge and also run Scholarly Minds Youtube Channnel.Any Queries Contact Us : admin@hindustanknowledge.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

error: Content is protected !!