अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा -2025स्कॉलरशिपकक्षा-12 मॉडल पेपरकक्षा-11 मॉडल पेपरकक्षा-10 मॉडल पेपरकक्षा-9 मॉडल पेपरबीए बीएससी मॉडल पेपरIGNOU Solved Guess Papersइग्नू पाठ्यक्रमइग्नू के पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रइग्नू अध्ययन सामग्रीरिजल्टअन्य

Class 10 Social Science Geography Chapter 2 Important Objective Question in Hindi

On: February 19, 2025 11:44 AM
Follow Us:

Download PDF Class 10 Geography Chapter 2 Important Questions : Class 10 Social Science Important Questions Geography Chapter 2 Class 10 Geography chapter 2 PDF download in Hindi

Read More : Class 10 Social Science Geography Chapter 1 ( संसाधन एवं विकास ) Important Questions

वन एवं वन्य जीव संसाधन

अध्याय – 2 (भूगोल)

 

भारत जैव विविधता के संदर्भ में विश्व के प्रमुख देशों में शामिल है यहां विश्व की सभी जैन उप जातियों की 8% संख्या लगभग 1600000 पाई जाती है। भारत में लगभग 81000 वन जीवन उपजातियां और लगभग 47000 वनस्पति उपजातियां पाई जाती हैं। वनस्पति उप जातियों में लगभग 15000 उपजातियां भारतीय मूल यानी कि स्थानीय हैं।

भारत में बड़े पैमाने पर बड़ी प्राणियों में से स्तनधारियों की 79 जातियां , पक्षियों की 44 जातियां, सरीसृप की 15 जातियां और जल स्थलचरो की 3 उपजातियां के लुप्त होने का खतरा है। इनमें चीता , गुलाबी सिर वाला बत्तख , पहाड़ी कोयल और जंगली चित्तीदार उल्लू और मधुका इंनसिंगनिश और हूबरड़इय हेप्टएन्यूरॉन घास की प्रजाति आदि शामिल है।

पौधों एवं प्राणियों की विभिन्न श्रेणियां –

अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण आईयूसीएन के अनुसार पौधों एवं प्राणियों को निम्नलिखित श्रेणियों में विभाजित किया जाता है।

सामान्य जातियां – यह वह जातियां हैं जिनकी संख्या जीवित रहने के लिए सामान्य मानी जाती है जैसे पशु ,साल , चिड़ा आदि।

संकटग्रस्त जातियां – यह वह जातियां हैं जिनके लुप्त होने का खतरा है जिन विषम परिस्थितियों के कारण इनकी संख्या कम हुई है यदि वे जारी रहती हैं। तो इन जातियों का जीवित रहना कठिन है जैसे काला हिरण ,मगरमच्छ , गैंडा आदि।

सुभेद्य जातियां – यह वह जातियां है जिनकी संख्या घट रही है इनकी संख्या पर विपरीत प्रभाव डालने वाली परिस्थितियां नहीं बदली, तो यह संकटग्रस्त जातियों को श्रेणी में शामिल हो जाएंगी जैसे नीला भेड़ , एशियाई हाथी ,गंगा नदी की डॉल्फिन आदि।

Class 10 Geography Chapter 2 Important Questions

दुर्लभ जातियां – इन जातियों की संख्या बहुत कम सुभेद्य है और यदि इनको प्रभावित करने वाली विषम परिस्थितियां परिवर्तित नहीं होती हैं तो यह संकटग्रस्त जातियों की श्रेणी में आ जाती हैं ।

स्थानिक जातियां – प्राकृतिक या भौगोलिक सीमाओं से अलग विशेष क्षेत्र में पाई जाने वाली जातियां जैसे अंडमानी चील निकोबारी कबूतर आदि इन जातियों के उदाहरण हैं।

लुप्त जातियां – यह भी जातियां हैं जो इनके रहने के आवासों में खोज करने पर अनुपस्थित पाई गई हैं यह उपजातियां स्थानीय क्षेत्र प्रदेश देश महाद्वीपीय पूरी पृथ्वी से ही लुप्त हो गई हैं यह एशियाई चीता और गुलाबी सिर वाली बत्तख आदि प्रजातियां हैं

भारतीय वनों के प्रकार

प्रमुख वनस्पति एवं जलवायु परिस्थिति के अनुसार भारतीय वनों को निम्नलित प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है

उष्णकटिबंधीय वर्षा वन अथवा सदाबहार वन – ऐसी बन जो सदैव हरे भरे रहते हैं उष्णकटिबंधीय वर्षा वन कहलाते हैं यह वन पश्चिमी घाटी, मेघालय ,तथा उत्तर पूर्वी भारत में मिलते हैं यह सदाबहार होते हैं इनमें महोगनी एबोनी रोजवुड वृक्ष मिलते हैं।

उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन अथवा मानसूनी वन – ऐसी वन जो ग्रीष्म काल के आरंभ में अपनी पत्तियां गिरा देते हैं पर्णपाती वन कहलाते हैं इनमें सागौन, साल, शीशम, चंदन, बांस आदि उपयोगी वृक्ष पाए जाते हैं।

कांटेदार उष्णकटिबंधीयवन – यह छितरे हुए तथा झाड़ीनुमा होते हैं यह राजस्थान तथा दक्षिण प्रायद्वीप के शुष्क भागों में पाए जाते हैं इन वनों की मुख्य प्रजातियां कीकर, बबूल , कैक्टस आदि हैं।

पर्वतीय वन – यह हिमालय पर्वत तथा पश्चिमी घाट के पर्वतीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं हिमालय के पर्वतीय भागों में चीड़ देवदार ओक चिनार वालन आदि वृक्ष पाए जाते हैं जो 15्00 से 1750 मीटर की ऊंचाई तक पाए जाते हैं ब्लू पाइन तथा स्प्रूस 2225 से 3048 मीटर की ऊंचाई तक पाए जाते हैं 3000 से 4000 मीटर की ऊंचाई पर सिल्वर, जूनिफर ,पाइन बर्च पाए जाते हैं !।

ज्वारीय वन – जीवन गंगा की डेल्टाई भागों में पाए जाते हैं पश्चिम बंगाल स्थित सुंदरबन डेल्टा इन के लिए विख्यात है सुंदरवन डेल्टा में सुंदरी नामक मैंग्रोव वृक्ष पाए जाते हैं ।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न –

आईयूसीएन का तात्पर्य क्या है ?

अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक संरक्षण और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण संघ

वन संसाधन को प्रभावित करने वाले कारकों को स्पष्ट कीजिए।

संसाधन को प्रभावित करने वाली निम्नलिखित कारक हैं

  • धरातल
  • जलवायु
  • भूगर्भिक संरचना
  • आद्रता

भारत का सबसे कंपनी क्षेत्रफल वाले राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश का नाम बताइए?

भारत का सबसे कम वन क्षेत्र फल वाला राज्य गोवा तथा केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार दीप समूह ‌हैं।

हिमालयनयव‌ किसे कहते हैं ।

यह एक औषधि पौधा है जो हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में पाया जाता है।

Class 10 Geography Chapter 2 Important Questions

ग्रीन इंडिया मिशन का उद्देश्य क्या है?

इसके अंतर्गत देश में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने वनावरण में 6 से 8 मिलियन हेक्टेयर की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है।

भारत कितनी प्रतिशत भू भाग पर वन है ।

21.54%

भारत के प्रथम नेशनल पार्क की स्थापना कब हुई?

1936 ई० में

भारत में वन नीति का निर्माण कब किया गया।

1952 ईस्वी

वन नीति के अंतर्गत भौगोलिक क्षेत्रफल कितने प्रतिशत वन होने चाहिए ।

33%

वन महोत्सव किसके द्वारा आरंभ किया गया?

के० एम० मुंशी द्वारा

ग्रीन इंडिया मिशन कब प्रारंभ किया गया ?

वर्ष 2014 ईस्वी में

चिपको आंदोलन संबंधित है –

वन संरक्षण से

ग्रीन इंडिया मिशन का उद्देश्य क्या था ?

जलवायु परिवर्तन

भारत में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत कब की गई ?

वर्ष 1973 ईस्वी में

भारत की नवीनतम वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2019 के अनुसार कितने प्रतिशत भू भाग पर वन है ‌?

24.56%

Important :- Send Your Papers & Get 10Rs अपने पुराने पेपर्स भेजे और 10 रूपए पाएं Paytm or Google Pay से Whatsapp @9580023321

Read More – Class 10 Drawing Model Paper 2023-24 

Arnav Kumar

Welcome To Hindustan Knowledge. I am a Teacher on online platform Youtube. My youtube Channel Name is Hindustan Knowledge and also run Scholarly Minds Youtube Channnel.Any Queries Contact Us : admin@hindustanknowledge.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment

error: Content is protected !!