Class 11 Physics Chapter 4 Notes Download PDF In Hindi

Class 11 Physics Chapter 4 Notes In Hindi Download PDF : नमस्कार प्रिय विद्यार्थियों, आज हम कक्षा 11 के विषय भौतिक विज्ञान के सभी पाठ के हिंदी माध्यम के नोट्स देखने वाले है। जो आपकी परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। ( Class 11 Physics Chapter 4 Notes )

👉 Physics Class 11 Chapter 3 Notes Download in Hindi

Class 11 Physics Chapter 4 Notes

न्यूटन गति के नियम

 

बल किसे कहते हैं ?

बल – इस प्रकार साधारणता बल वह धकेल अथवा खिंचाव है जो किसी वस्तु में गति उत्पन्न करता है।

बल के प्रभाव क्या है ?

बल के प्रभाव निम्नलिखित हैं –

  1. बल लगाने पर किसी गतिमान वस्तु की चाल बदल सकती है।
  2. बल वस्तु की दिशा परिवर्तित कर सकता है।
  3. बल द्वारा वस्तु के आकार में परिवर्तन किया जा सकता है।

बल सदिश राशि क्यों है ?

क्योंकि बल एक विशेष दिशा में कार्य करता है इसलिए यह एक सदिश राशि है

बल के मात्रक कौन-कौन से हैं ?

बल निम्नलिखित मात्रक है –

किग्रा-मीटर/सेकंड² या न्यूटन या किग्रा भार

1 किग्रा- भार = 9.8 न्यूटन

गैलीलियो के जड़त्व का नियम क्या है?

गैलीलियो का जड़त्व का नियम – वस्तुओं का वह गुण जिसके कारण भी अपनी विराम अवस्था अथवा गतिमान अवस्था को स्वयं परिवर्तित नहीं कर सकता जड़त्व कहलाता है।

जड़त्व कितने प्रकार का होता है ?

जड़त्व निम्नलिखित तीन प्रकार का होता है –

  1. विराम का जड़त्व
  2. गति का जड़त्व
  3. दिशा का जड़त्व

विराम का जड़त्व किसे कहते हैं ?

विराम का जड़त्व – किसी वस्तु में उसकी विरामावस्था में परिवर्तन लाने का विरोध का गुण विराम का जड़त्व कहलाता है।

उदाहरण के लिए –

  • ठहरी हुई मोटर या रेल गाड़ी में बैठे यात्री उसकी अचानक चलने पर पीछे की ओर गिरते हैं।
  • कंबल को हाथ में पकड़ कर डंडे से पीटने पर धूल के कण झड़ जाते हैं।
  • खिड़की के कांच में बंदूक की गोली मारने पर उसमें एक स्पष्ट गोल छेद बन जाता है। इसके विपरीत यदि उसे कांच पर किसी हथौड़े से हल्की चोट लगे जाए तो वह टेढ़ा मेंढ़ा चिटक जाता है।
  • पेड़ की डाल हिलाने पर फल नीचे गिर पड़ते हैं।
  • किसी शीशी पर रखे गत्ते को अचानक हटा देने पर उसे पर रखी गेंद शीशी में गिर जाती है।

Physics Class 11 Chapter 4 Notes 

गति का जड़त्व किसे कहते हैं ?

गति का जड़त्व – किसी वस्तु में उसकी गति अवस्था में परिवर्तन के विरोध का गुण गति का जड़त्व कहलाता है।

उदाहरण के लिए

  • चलती हुई गाड़ी की अचानक रुकने पर उसमें बैठे यात्री आगे छुप जाते हैं।
  • चलती गाड़ी में उतरने पर मनुष्य को गाड़ी की दिशा में उसके साथ कुछ दूर तक दौड़ना आवश्यक होता है।
  • जब हथौड़े के हत्थे का निचला सिरा पृथ्वी पर मारा जाता है तो हथौड़े का ऊपरी सिरा हत्ते में और अधिक घुस जाता है।
  • चलती रेल में गेंद को ऊपर उछलने पर गेंद फिर उसी स्थान पर वापस लौट आती है।
  • चलती ट्राली को अचानक रोकने पर उसे पर रखी वस्तु कभी-कभी गिर जाती है।

दिशा का जड़त्व किसे कहते हैं ?

दिशा का जड़त्व – किसी वस्तु में उसकी गति की दिशा में परिवर्तन के विरोध का गुण दिशा का जड़त्व कहलाता है।

उदाहरण के लिए

  • चाकू पर धार लगाते समय उसको घूमते पहिए के संपर्क में लाने पर उत्पन्न चिंगारियां स्पर्शी की दिशा में निकलते हैं।
  • वाहनों के पहियों लगे टायर के संपर्क में आए कीचड़ से बचने के लिए वाहनों की पहियों के ऊपर मडगार्ड लगाए जाते हैं।
  • जब कोई वाहन किसी वृताकार मोड़ पर तीव्र गति से मोड़ा जाता है। तो उसमे बैठा यात्री मोड़ के केंद्र से बाहर की ओर झुक जाता है।

संवेग किसे कहते हैं ?

किसी वस्तु के द्रव्यमान तथा वेग के गुणनफल को वस्तु का संवेग कहते हैं।

P = mv

संवेग का मात्रक क्या होता है ?

मात्रक = Kg-m/s या न्यूटन-सेकंड

न्यूटन की गति के नियम 

न्यूटन की गति के तीन नियम हैं –

न्यूटन का प्रथम नियम/जड़त्व का नियम – न्यूटन के नियम अनुसार यदि कोई वस्तु विराम अवस्था में है तो विराम अवस्था में ही रहेगी अथवा गति की अवस्था में है तो गति की अवस्था में ही रहेगी जब तक उस पर कोई बाह्य बल ना लगाया जाए। इसे न्यूटन का जड़त्व का नियम भी कहते हैं।

न्यूटन का गति का द्वितीय नियम – इस नियम अनुसार किसी वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर लगाए गए बाह्य बल के अनुक्रमानुपाती या बराबर होता है।

न्यूटन की गति का तृतीय नियम/क्रिया प्रतिक्रिया का नियम –

न्यूटन के अनुसार जब हम किसी वस्तु पर बल लगाते हैं तो वह वस्तु विपरीत दिशा में हम पर ही उतना बल आरोपित करती है। जिसे क्रिया प्रतिक्रिया का नियम कहते हैं।

Important :- Send Your Papers & Get 10Rs अपने पुराने पेपर्स भेजे और 10 रूपए पाएं Paytm or Google Pay से Whatsapp @9580023321

Subscribe Youtube Channel : Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top