Class 10 Science Physics Chapter 2 ( मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार ) Notes Download PDF

मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार Class 10 Science Notes : Class 10th Science Chapter 2 Handwritten Notes Class 10 Science Handwritten Notes Pdf Chapter 2 Physics Class 10 Science Handwritten Notes PDF download Toppers Handwritten Notes Class 10 Pdf]

Read More : Class 10 Social Science Important Questions Chapter 1 

अध्याय – 2 मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार

 

मानव नेत्र – यह एक मांसल संरचना है, यह फोटो कैमरे की तरह से कार्य करता है इसका व्यास लगभग 25mm होता है आंख में वस्तुओं के वास्तविक प्रतिबिंब रेटिना पर बनती है, हमारा नेत्र उत्तल लेंस की भांति कार्य करता है।

दृढ़ पटल किसे कहते हैं ?

दृढ़ पटल – दृढ़ पटल यह खोखले गोली के समान होता है जो बाहर से एक दृढ़ तथा अपारदर्शी श्वेत परत से ढका रहता है इस परत को दृढ़ पटल कहते हैं।

कॉर्निया किसे कहते हैं ?

कॉर्निया – दृढ़ पटल के सामने का भाग उभरा हुआ तथा पारदर्शी होता है जिसे कॉर्निया या स्वच्छ मंडल कहते हैं नेत्र में प्रकाश इसी से होकर प्रवेश करता है।

रक्तक पटल किसे कहते हैं ?

रक्तक पटल – दृढ़ पटेल के भीतरी पृष्ठ पर लगी काले रंग की झिल्ली को रक्तक पटल कहते हैं यह आंख पर आपतित होने वाले प्रकाश का शोषण करता है जिससे आंतरिक परावर्तन नहीं होता है।

परितारिका या आइरिस किसे कहते हैं ?

परितारिका या आइरिस कॉर्निया के पीछे एक रंगीन एवं अपारदर्शी झिल्ली का पर्दा होता है इसे आइरिस कहते हैं, यह पुतली के आकार को नियंत्रित करता है।

मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार Class 10 Science Notes

 

पुतली या नेत्र तारा किसे कहते हैं ?

पुतली या नेत्रतारा आइरिस के बीच में एक छिद्र होता है जो पुतली या नेत्र तारा कहलाता है।
पुतली  अंधकार में अपने आप बड़ी तथा अधिक प्रकाश में अपने आप छोटी हो जाती है अतः नेत्र में सीमित प्रकाश ही पहुंच पाता है।

अभिनेत्र लेंस किसे कहते हैं ?

आइरिस के ठीक पीछे पारदर्शी झिल्ली का बना उत्तल लेंस होता है जो अभिनेत्र लेंस कहलाता है लेंस द्वारा दर एवं पास वाली वस्तुओं का प्रतिबिंब रेटिना पर बन जाता है।

काचाभ या कांच द्रव किसे कहते हैं ?

नेत्र लेंस तथा रेटिना के बीच का भाग का काचाभ द्रव कहलाता है ,जिसमें गाढ़ा पारदर्शी तथा उच्च अपवर्तन वाला द्रव भरा रहता है।

नेत्र पटल ( Retina) किसे कहते हैं ?

रक्तक पटेल के नीचे तथा नेत्र की सबसे अंदर की ओर एक पारदर्शी झिल्ली होती है किसी भी वस्तु का प्रतिबिंब रेटिना पर बनता है दृष्टि तांत्रिक ही रेटिना पर बने प्रतिबिंब के रूप रंग तथा जाकर आदि का ज्ञान मस्तिष्क को देती है।

पीत बिंदु किसे कहते हैं ?

पित्त बिंदु रेटिना के ठीक बीच एक पीला भाग होता है यहां पर बना हुआ प्रतिबिंब सबसे अधिक स्पष्ट दिखाई देता है जिसे पित्त बिंदु कहते हैं।
इस भाग की सुग्रहिता सबसे अधिक होती है।

 Class 10 Science Notes PDF Download 

निकट दृष्टि दोष किसे कहते हैं ?

निकट दृष्टि दोष – इस दोष में पास की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं, परंतु दूर की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिखाई देती हैं इसलिए इसे निकट दृष्टि दोष कहते है।

निकट दृष्टि दोष के कारण –

  1. अभिनेत्र लेंस की वक्रता बढ़ जाने से इसकी फोकस दूरी कम हो जाती है।
  2. लैंस वाली टीना के बीच की दूरी बढ़ जाने से नेत्र की गोली का व्यास बढ़ जाता है।

निकट दृष्टि दोष का निवारण – निकट दृष्टि दोष दूर करने के लिए अवतल लेंस का प्रयोग किया जाता है।

दूर दृष्टि दोष किसे कहते हैं ?

दूर दृष्टि दोष – इस दोष मैं दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं परंतु निकट की वस्तुएं स्पष्ट नहीं दिखाई देती है इसलिए इसे दूर दृष्टि दोष कहते हैं।

दूर दृष्टि के कारण –

  1. लेंस की वक्रता कम हो जाने से इसकी फोकस दूरी बढ़ जाती है।
  2. लेंस व रेटीना के बीच की दूरी कम हो जाने से नेत्र के गोले का व्यास कम हो जाता है।

दूर दृष्टि दोष के निवारण – दूर दृष्टि दोष दूर करने के लिए चश्मा में उत्तल लेंस का प्रयोग किया जाता है।

मानव नेत्र तथा रंग बिरंगा संसार Class 10 Science Notes Physics Chapter 2

 

जरादूरदृष्टिता किसे कहते हैं ?

कुछ व्यक्तियों को वृद्धावस्था में निकट दृष्टि व दूर दृष्टि दोनों दोष एक साथ हो जाते हैं जिन्हें जरादूरदृष्टिता कहते हैं।

ऐसे व्यक्ति द्वि फोकसीय लेंस का प्रयोग करते हैं, इसका ऊपरी भाग अवतल लेंस व नीचे का भाग उत्तल लेंस की तरह कार्य करता है। ऊपरी भाग दूर की वस्तुओं को देखने के लिए तथा निचला भाग निकट की वस्तुओं को देखने की लिए उपयोग होता है।

अबिंदुक्तता किसे कहते हैं ?

नेत्र का वह दोष जिसकी कारण नेत्र कुछ दूरी पर स्थित क्षैतिज तथा ऊर्ध्वाधर रेखाओं को एक साथ स्पष्ट नहीं देख सकता है इसे अबिंदुक्तता कहते हैं।

समंजन क्षमता किसे कहते हैं ?

अभिनेत्र लेंस की वह क्षमता जिसके कारण वह अपनी फोकस दूरी को समायोजित कर लेती है समंजन क्षमता कहलाती है।

दूर बिंदु किसे कहते हैं ?

अधिकतम दूर स्थित वह बिंदु जिस पर रखी कोई वस्तु आंख द्वारा स्पष्ट देखी जा सकती है दूर बिंदु कहलाता है।

सामान्य आंख के लिए दूर बिंदु अनंत दूरी पर होता है।

निकट बिंदु किसे कहते हैं ?

न्यूनतम दूरी पर स्थित है, वह बिंदु जिस पर रखी वस्तु को आंख द्वारा बिना तनाव के स्पष्ट देखा जा सकता है निकट बिंदु कहलाता है।

सामान्य आंख के लिए निकट बिंदु की दूरी आंख से 25cm होती है।

मोतियाबिंद किसे कहते हैं ?

कभी-कभी अधिक आयु के व्यक्तियों के लेंस पर एक झिल्ली बन जाने के कारण दूधिया या धुंधला हो जाता है इस स्थिति को मोतियाबिंद कहते हैं।

Subscribe Youtube Channel : Click Here

Tags – Toppers Handwritten Notes Class 10 Science PDF free Download Toppers Handwritten Notes Class 10 Science Pdf Free Download Class 10 Science Handwritten notes pdf Chapter 1 Class 10 Science Physics Chapter 1 Notes Class 10 Science Handwritten Notes Pdf Class 10 Handwritten Notes Pdf Download Class 10 Science Chapter 1 Notes in Hindi Medium Pdf

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top